फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri electricity,mainpuri power house

33 केवी लाइन बंद रहने से दो घंटे बाधित रही आपूर्ति

Sat, 29 Aug 2020 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
mainpuri electricity,mainpuri power house
मैनपुरी। शनिवार को 33 केवी लाइन बंद रहने से दो विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। 220 केवी पॉवर हाउस पर मरम्मत कार्य के चलते ये लाइनें करीब दो घंटे तक बंद रहीं। बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

220 केवी पॉवर हाउस में शनिवार को मशीनों की मरम्मत का कार्य किया गया है। इसके चलते दोपहर 12 बजे के करीब 33 केवी लाइनें बंद कर दी गईं। 33 केवी लाइन बंद होने से श्मशान घाट रोड फीडर और पॉवर हाउस फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। दो उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद होने के चलते शहर के बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

श्मशान घाट उपकेंद्र से जहां देवी रोड, मदार दरवाजा, राजा का बाग, घंटाघर, सदर बाजार, आंशिक कचहरी रोड की आपूूर्ति बंद हो गई तो वहीं पॉवर हाउस विद्युत उपकेंद्र से पॉवर हाउस रोड, राजीव गांधी नगर, भांवत चौराहा, अवध नगर बैंक कॉलोनी, आवास विकास और राधारमन रोड पर बिजली नहीं आई। लगभग दो घंटे तक इन क्षेत्रों के लोग गर्मी में परेशान रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। दोपहर दो बजे के करीब 33 केवी लाइनें चालू हुईं तो आपूर्ति भी शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉवर हाउस पर 220 केवी लाइन में मरम्मत कार्य के चलते एक से डेढ़ घंटे के लिए 33 केवी फीडर बंद रहा था। काम के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई थी।
राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed