फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ???????: Mainpuri: Devotees could not enter Shitala Devi and Kali Mata temple

मैनपुरी: शीतला देवी और काली माता मंदिर में भक्तों को नहीं मिला प्रवेश

Wed, 14 Apr 2021 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
???????: Mainpuri: Devotees could not enter Shitala Devi and Kali Mata temple
शहर के काली देवी मंदिर के बाहर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत हो गई। घर-घर श्रद्धाभाव के साथ भक्तों ने मातारानी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते संख्या कम रही। जिले के ऐतिहासिक शीतला देवी मंदिर तथा काली माता मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया गया। भक्तों ने मंदिर के बाहर से ही पूजा- अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर और काली माता मंदिर के मुख्य द्वार पुजारियों ने बंद रखे। हालांकि मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। भक्तों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने के लिए और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह काली माता मंदिर में भी भक्तों ने बाहर से ही पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। शहर की तुलना में कस्बों में स्थित मंदिरों में भक्तों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

घरों में की गई घट स्थापना
नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने घरों में घट स्थापना के साथ व्रत रखा। घट पूजन के साथ माता की आराधना की। घरों में सुबह से लेकर शाम तक पूजा-अर्चना के साथ मंगल गीत होते रहे। कुछ भक्तों ने सात दिन तक व्रत रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed