{"_id":"61962a9e5f600c20b92e1663","slug":"mainpuri-cyber-cell-encounter-with-fraud-who-change-atm-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गैंग की पुलिस से मुठभेड़, दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गैंग की पुलिस से मुठभेड़, दो सदस्य गिरफ्तार
Fri, 19 Nov 2021 08:26 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में पकड़े शातिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को साइबर सेल की टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठगों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 107 एटीएम कार्ड, 1.14 लाख रुपये, ठगी के रुपयों से खरीद गईं तीन एलईडी, तमंचा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद हुई है। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
जिले में अक्तूबर में तीन बैंक उपभोक्ताओं के एटीएम बदलकर खाते से रुपये निकाल लिए गए। सभी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसपी की ओर से साइबर सेल/स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रभारी ने टीम के एक्सपर्ट विजय सिंह, सरयू कुमार, गौरव कुमार, महीपाल के साथ मिलकर ठगों की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को साइबर सेल की टीम ने सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस के साथ जेल तिराहा के पास एक एटीएम पर दबिश देकर दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने अपने नाम प्रेम राठौर निवासी गांव इटौरा थाना मटसैना फिरोजाबाद और विमलेश निवासी गांव बानमई थाना वैदपुरा, इटावा बताया। पकड़े गए दोनों युवक शातिर अपराधी हैं। एटीएम पर आने वाले लोगों का कार्ड बदलकर यह लोग रुपये निकाल लेते थे। जब इन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान इनकी गिरफ्तारी हुई है। इनके एक साथी की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
दूसरे राज्यों में हैं नेटवर्क
शातिरों ने बताया कि वह एटीएम के बाहर खड़े होकर लोगों पर नजर रखते थे। व्यक्ति के आने पर एक साथी अंदर जाकर किसी तरह से कार्ड बदल देता था। इसके बाद दूसरे एटीएम पर जाकर यह लोग खाते से रुपये निकाल लेते थे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि प्रदेशों में ये लोग वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क
सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों से धोखाधड़ी कर अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मथुरा: स्कूली बस पर पथराव, बच्चों में मची चीख पुकार, शिक्षिका के साथ अभद्रता