फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri crime silence in the village after five murders and suicides

मैनपुरी नरसंहार: घर में बिखरीं लाशें और खून ही खून, पांच कत्ल और खुदकुशी के बाद गांव में मातमी सन्नाटा

Mon, 26 Jun 2023 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 06:50 PM IST
सार

सामूहिक हत्याकांड के बाद गोकुलपुर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस गली में विवाह के मांगलिक गूंज के साथ खुशियों की चहल-पहल थी, वहां अब गम के बादल छाए हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Mainpuri crime silence in the village after five murders and suicides
मैनपुरी नृशंस हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह हुए अंजाम दिए गए सामूहिक हत्याकांड के बाद रविवार की सुबह सन्नाटा नजर आया। चबूतरे पर बैठे वृद्ध पिता आने जाने वाले लोगों को निहार रहे थे। परिवार की महिलाएं समूह में बैठी आंसू बहाते हुए घटना की बर्बरता को याद कर सहम जाती थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच हत्या फिर खुदकुशी: बारिश ने धो दिए खून के दाग, आंखों से नहीं हट रहा मंजर; हर तरफ बिखरे थे लहूलुहान शव

विज्ञापन

दिया न भूलने वाला दर्द 

थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में सुभाष चंद्र यादव के बड़े बेटे शिववीर ने उन्हें कभी नहीं भूलने वाला दर्द दिया है। शनिवार की सुबह उनके घर में मौत का मंजर जिसने भी देखा, वो सहम गया। शनिवार की शाम शवों के अंतिम संस्कार किए गए। उधर घर से महिलाओं के रोने की आवाजें सुनाईं दीं। रात में रोने की आवाजें रविवार की सुबह भी घर में सुनाईं दीं। वहीं घटना के बाद लाचार हो चुके वृद्ध सुभाष चंद्र एक चबूतरे पर चारपाई पर बैठे आने-जाने वालों को उम्मीद भरी नजरों से निहारते दिखे। जैसे ही कोई घटना का जिक्र करता तो उनकी आंखों में शनिवार की सुबह का मंजर तैर जाता। रुंधे गले से अपने तीनों बेटों, बहू, दामाद को खोने का दर्द बयां करते हुए अचानक रोने लगते।

ये भी पढ़ें - पांच हत्या फिर खुदकुशी: बहते रहे आंसू... अपनों को तलाशती रहीं नजरें, बर्बरता को याद कर सहम जाते हैं परिजन

मां की याद कर रोता है मासूम किट्टू

गोकुलपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड में किसी ने बेटा, किसी ने भाई व अन्य रिश्ते खोए हैं। तीन माह के मासूम किट्टू ने पिता तो खो ही दिया। मां भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। परिवार के लोग उसे संभाल तो रहे हैं। मां की गोद न मिलने के चलते किट्टू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की महिलाओं ने रविवार को बमुश्किल उसे बोतल से दूध पिलाकर चुप कराया। बच्चे की हालत देख महिलाएं भी परेशान हैं।

ये भी पढ़ें - शादीशुदा महिला का इश्क: बीवी के पीछे-पीछे होटल में पहुंचा पति, कमरे में मिली ऐसे हाल में, शर्म से झुक गई आंखें

विज्ञापन

पुलिस बल रहा तैनात

रविवार को थाना प्रभारी किशनी अनिल सिंह गांव पहुंचे और परिजन से बातचीत की। इसके साथ ही घटनास्थल का भी दोबारा निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष कुर्रा अमित सिंह ने जैसे ही एक कमरे में नवविवाहिता जेवर बिखरे हुए देखे तो उन्हें एकत्र कर एक कमरे में रखने के बाद ताला डाल दिया। चाबी राशन विक्रेता हरेंद्र यादव को दे दी। सतर्कता को लेकर गांव में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

ये भी पढ़ें - मैनपुरी नरसंहार: पांच कत्ल करने के लिए बनवाया था ऐसा फरसा, एक झटके में मौत; जो मिला काटता चला गया

जांच के लिए भेजा स्प्रे और गोलियां

पुलिस को जांच के दौरान आरोपी शिववीर यादव की जेब से दो गोलियां और एक स्प्रे बरामद हुआ। इसे जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लेकर लैब भेजा है। वहीं आरोपी की जेब से पुलिस को 315 बोर के दो कारतूस भी मिले। लैब की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि गोलियां और स्प्रे नशे से संबंधित थीं।

ये भी पढ़ें - पांच हत्या और फिर की खुदकुशी: खूनी खेल के पीछे शिववीर की मंशा क्या थी? पिता ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई

नेता भी पहुंचे गांव

रविवार को गोकुलपुर निवासी सुभाष यादव के घर में लोगों का आना जाना रहा। वहीं कई नेता भी पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। गांव पहुंचने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद शाक्य, जोन कॉर्डिनेटर सुनील वर्मा, बसपा नेता गौरव नंद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed