फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri five murder case What was the intention of Shivveer father told shocking truth

पांच हत्या और फिर की खुदकुशी: खूनी खेल के पीछे शिववीर की मंशा क्या थी? पिता ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई

Sun, 25 Jun 2023 05:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

Mainpuri Crime News: शिववीर के पिता ने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी के गहने जेवर, बहन की जमीन और गहने रख कर लोन लिया था। इतना ही नहीं कुछ और लोगों से भी उसकी उधारी थी।

विज्ञापन
mainpuri five murder case What was the intention of Shivveer father told shocking truth
mainpuri news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा किशनी के गांव गोकुलपुर में पांच लोगों की हत्या और आरोपी द्वारा खुदकुशी कर ली गई। इस खूनी खेल के पीछे शिववीर की मंशा क्या थी? मौके पर पहुंचे एडीजी और आईजी ने शिववीर के पिता से बात की तो उसके बारे में कई जानकारियां पुलिस अधिकारियों को मिलीं। दोनों पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आरोपी के पिता से जानकारी ली। एसपी को निर्देशित किया कि किसी भी तथ्य को नजरंदाज न करें। हर हाल में हत्याकांड की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

विज्ञापन

एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी दीपक कुमार घटनास्थल पहुंचे। सबसे पहले अधिकारियों ने एसपी विनोद कुमार से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वारदात के चार स्थलों का बारीकी से निरीक्षक किया। इस दौरान आईजी ने छत पर जाकर वो स्थान देखा, जहां नवविवाहित जोड़ा चारपाई पर लेटा हुआ था। इसके बाद नीचे आकर मंडप के पास, घर के बाहर और आरोपी द्वारा की गई खुदकुशी का स्थान देखा। एडीजी और आईजी ने सुभाष से अकेले में बातचीत की और हत्याकांड की वजह जानने का प्रयास किया। 

ये भी पढ़ें -   पांच हत्या और फिर खुदकुशी: चिताओं पर सजे अरमान, गांव के साथ रो दिया आसमान; मौत ने मिटा दिए सारे गिले शिकवे

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने दी ये जानकारी 

तब सुभाष ने शिववीर द्वारा लिए गए गोल्ड लोन संबंधी जानकारी दी। बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के गहने जेवर, बहन की जमीन और गहने जेवर रख कर लोन लिया था। अधिकारियों को बताया कि कुछ अन्य लोगों का भी उधार लिया था।

ये भी पढ़ें -   पांच हत्या फिर खुदकुशी: अरमानों से विदा की बेटी... 24 घंटे बाद जेठ ने दुल्हन को मार डाला, मेहंदी का रंग न छूटा

 
विज्ञापन

खोजी कुत्ते और फोरेंसिक टीम ने की खोजबीन

गोकुलपुर में हुए हत्याकांड के बाद खोजी कुत्ते और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घर में तीन स्थानों और घर के बाहर चौथे स्थान से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। वहीं खोजी कुत्ते ने छत से लेकर कमरों और फिर आरोपी द्वारा खुदकुशी करने वाले स्थान तक सुरागकशी की।

ये भी पढ़ें - पांच हत्या फिर खुदकुशी: रिश्तों का कातिल हर किसी के लिए बना पहेली, कर्ज है वजह या दिल में दफन था कोई गहरा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed