फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Corona Virus Today News Vikas Bhawan Employee Found Covid Positive

मैनपुरी: विकास भवन का कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित, अधिकारियों के जांच के नमूने लिए

Thu, 13 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के जांच के नमूने लिए हैं।

विज्ञापन
Mainpuri Corona Virus Today News Vikas Bhawan Employee Found Covid Positive
मैनपुरी विकास भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी विकास भवन में तैनात एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को विकास भवन पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। जांच के लिए नमूने मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए हैं। 
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार शाम को विकास भवन के जिला विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद विकास भवन में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बुधवार को विकास भवन पहुंची। टीम ने विकास भवन कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए नमूने लिए। 34 कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। सभी नमूने स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे हैं। दो दिन में इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed