फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Bypoll news CM Yogi Adityanath will address election rally in Karhal

Mainpuri Bypoll: करहल में मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे चुनावी सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Mon, 28 Nov 2022 11:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2022 11:57 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा करहल विधानसभा क्षेत्र में रखी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान में पंडाल सजाया गया है।

विज्ञापन
Mainpuri Bypoll news CM Yogi Adityanath will address election rally in Karhal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) को उसके ही गढ़ करहल में घेरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री गोरखपुर से आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से पहले मैनपुरी आएंगे। 

विज्ञापन


करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिलहाल इसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा अखिलेश यादव को करहल विधानसभा में घेरने की रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। 

विज्ञापन

नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान में होगी सभा 

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा करहल विधानसभा क्षेत्र में रखी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान में पंडाल सजाया गया है। मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के लिए रविवार को अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में चुनावी जनसभा में पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा के गढ़ में भीड़ जुटाकर भाजपाई नया संदेश देना चाहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का कहना है कि करहल से ही इस बार सपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा। लोकसभा उपचुनाव में एक-एक कार्यकर्ता कमल खिलाने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed