फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Bypoll 2022 Ashok Chauhan left BSP and joined Samajwadi Party in Mainpuri

Mainpuri Bypoll: उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव की बड़ी सेंधमारी, बसपा छोड़कर सपा में शामिल अशोक चौहान

Wed, 23 Nov 2022 07:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 07:10 PM IST
सार

मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव विरोधी दलों के नेताओं के घर भी जा रहे हैं। बुधवार को वह बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अशोक चौहान के घर पहुंचे। इसके बाद अशोक बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए।  

विज्ञापन
Mainpuri Bypoll 2022 Ashok Chauhan left BSP and joined Samajwadi Party in Mainpuri
अखिलेश यादव और अशोक चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के चुनावी रण को जीतने के लिए सपा और भाजपा मुस्तैदी के साथ जुटी हैं। दोनों के नेता एक-दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में हैं। भाजपा जहां बूथवार बैठकें करके वोटबैंक की किलेबंदी करने में जुटी है। वहीं अब अखिलेश यादव ने भी भाजपा-बसपा के वोटबैंक में सेंध लगाने का दांव चल दिया है। उनका दूसरे दलों में सेंध लगाने का दांव सफल भी हो रहा है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को बसपा के टिकट पर विधानसभा क्षेत्र भोगांव से चुनाव लड़ने वाले अशोक चौहान फौजी के घर पहुंच गए। फौजी ने भी 'हाथी' की सवारी छोड़कर अखिलेश के हाथ समाजवादी टोपी पहन ली। फौजी ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और 14150 वोट हासिल किए थे। उपचुनाव से पहले वह सपा में शामिल हो गए हैं। सपा को उनसे कितना फायदा होगा यह चुनाव के बाद पता चलेगा। 

विज्ञापन

निर्णायक साबित होगा बसपा का वोट 

लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी सीट पर बसपा का वोटर निर्णायक साबित होगा। दरअसल सपा और भाजपा दोनों ही दलों के पास अपना जनाधार और कोर वोट बैंक है। वहीं बसपा का कोर वोट बैंक माने जाने वाली जाटव जाति भी लोकसभा क्षेत्र में सवा लाख के करीब है। ऐसे में इसी वोट बैंक को साधने के लिए अखिलेश की नजर में बसपा नेता हैं। जनसंपर्क के दौरान वह इन नेताओं के घर भी जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने पांच नेताओं को किया निष्कासित

उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर बसपा के चार पदाधिकारियों समेत पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। बसपा ने आगरा जोन इंचार्ज दीपक पेंटर और मनीष सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनी, विधानसभा क्षेत्र भोगांव के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र यादव, जिला महासचिव संजय सिंह को पार्टी से निष्कासित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed