फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri byelection

सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जा रही गांव छोडने की धमकी: रामगोपाल

Fri, 02 Dec 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
mainpuri byelection
मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने जिला प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को वे सपा के नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों को साथ लेकर मैनपुरी पुलिस उनके घरों पर पहुंचकर उन्हें डराने का काम कर रही है।
विज्ञापन

रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा के पूर्व विधायक राजू यादव के आवास पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को लेकर पहुंचे। यही नहीं अरविंद यादव के आवास पर करहल में भी पुलिस एसएसबी के जवानों को लेकर पहुंची। हर क्षेत्र में हमारे महत्वपूर्ण लोगों को पुलिस द्वारा धमकाया जा रहा है। कलक्टर और सीडीओ प्रधानों और कोटेदारों को धमका रहे हैं। जो हमारे सक्रिय कार्यकर्ता हैं उन्हें उठाने और बंद करने की कोशिश की जा रही है। गांव छोड़ने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि भोगांव के भैंसरोली में सपा के चार कार्यकर्ताओं को उठा लिया। उन्हें इसलिए उठाया कि उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम कराया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि कार्यकर्ताओं के घरों में महिलाओं से अभद्रता की गई। उनके घरों से लगभग 50 हजार रुपये भी पुलिस उठा ले गई। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कार्यकर्ता इससे डरने वाला नहीं है। इससे सपा के पक्ष में मतदाता बढ़ रहे हैं घट नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा फोर्स के अंदर जातिवाद पैदा कर रही है। यादव और मुस्लिम जाति के पुलिसकर्मियों को बाहरी जनपद से आए फोर्स से भी हटा दिया गया है। आरोप लगाया कि अधिकारियों के प्रमोशन का लालच दिया गया है वहीं कार्रवाई की धमकी भी दी गई है। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी उनके दबाव में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे डरें नहीं सावधान रहते हुए बूथ पर पहुंचकर मतदान कर सपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed