{"_id":"5eb00faf8ebc3e909c3bdee0","slug":"mainpuri-became-corona-free-all-eight-case-report-negative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबरः मैनपुरी हुआ कोरोना मुक्त, जिले में मिले सभी आठ संक्रमित हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबरः मैनपुरी हुआ कोरोना मुक्त, जिले में मिले सभी आठ संक्रमित हुए ठीक
Tue, 05 May 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 May 2020 12:09 AM IST
सार
जिले में मिले सभी आठ संक्रमित हुए ठीक
विज्ञापन
पुष्प देकर इलाज करने वाले डॉक्टरों ने दी विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, ऐसे में मैनपुरी से राहत भरी खबर आई है। जनपद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जिले का एक मात्र कोरोना संक्रमित जूनियर डॉक्टर भी ठीक हो गया है। मैनपुरी को यह उपलब्धि एक महीने के अंदर ही मिल गई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की शुरुआत जमातियों से हुई थी। घिरोर में शामली से आए तीन जमातियों की जांच रिपोर्ट पांच अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद करहल में तीन, कुरावली के गांव भरतपुर में एक और शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा में एक मरीज को संक्रमित पाया गया था।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बाद सबसे पहले घिरोर निवासी तीनों जमाती ठीक हुए। उसके बाद करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल का डॉक्टर ठीक हुआ। अब मरीजों के ठीक होने का सिलसिला तेज हो चुका था। दो मई को तीन मरीज ठीक हुए तो चार मई को करहल निवासी एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा का जूनियर डॉक्टर ठीक हो गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से इसी प्रकार से सहयोग करने की अपील की।

कब मिला कौन पॉजिटिव
5 अप्रैल- घिरोर निवासी तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
15 अप्रैल- करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल के मरीज और बंशीगोहरा निवासी महिला मरीज का पति पॉजिटिव निकला।
17 अप्रैल-करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल का डॉक्टर और भरतपुर निवासी पारस हॉस्पिटल का संबंधी युवक पॉजिटिव निकला।
23 अप्रैल- करहल निवासी एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कब कौन ठीक हुआ
25 अप्रैल-घिरोर निवासी तीनों जमाती ठीक हुए।
01 मई- करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल का डॉक्टर ठीक हुआ।
02 मई- करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल का मरीज, बंशीगोहरा निवासी श्री पारस हॉस्पिटल की महिला मरीज का पति और भरतपुर
निवासी मरीज का रिश्तेदार ठीक हुआ।
04 मई-करहल निवासी एसएन मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर ठीक हुआ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि करहल निवासी डॉक्टर भी ठीक हो गया है। अब जिला कोरोना मुक्त हो चुका है। जिले के लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस सफलता को बनाए रखना होगा। जिले के सभी आठ मरीज ठीक हो चुके हैं।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मैनपुरी कोरोना मुक्त जिले की जनता और डॉक्टरों की टीम के सहयोग से हुआ है। कोरोना योद्धाओं को भी इसके लिए बधाई है, जिन्होंने सख्त से लॉकडाउन का पालन कराया। जनता से अनुरोध है कि वह सावधान रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें, जिससे कोरोना की जंग में मैनपुरी अव्वल रहे।