{"_id":"66b863710c4df407e304bc4c","slug":"mainpuri-assembly-by-election-2024-deputy-cm-brajesh-pathak-reached-akhilesh-yadav-s-stronghold-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा उपचुनाव 2024: अखिलेश यादव के गढ़ में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जीत के लिए बनाएंगे रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा उपचुनाव 2024: अखिलेश यादव के गढ़ में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जीत के लिए बनाएंगे रणनीति
Sun, 11 Aug 2024 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:38 PM IST
सार
मैनपुरी की करहल विधानसभा पर उपचुनाव के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज अखिलेश यादव के गढ़ में रणनीति तैयार करने पहुंच चुके हैं। यहां जीत के लिए सीएम योगी ने डिप्टी सीएम को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
मैनपुरी पहुंचे पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा का गढ़ मानी जाने वाली करहल विधानसभा सीट पर लंबे समय से भाजपा हारती चली आ रही है। इस बार उप चुनाव में भाजपा इस सीट को जीतकर सपा से लोकसभा चुनाव की करारी हार का बदला लेना चाहती है। यही कारण है कि इस सीट पर विशेष फोकस है। सीएम योगी ने खुद इस सीट की कमान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपी है।
2022 में यहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद विधायक बने थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हराया था। ऐसे में सपा भी यहां अपनी बादशाहत कायम रखना चाहती है। आज रविवार को डिप्टी सीएम करहल पहुंचे हैं। वे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भाजपा की हार के कारणों को जानेंगे। वे कार्यकर्ताओं के मन में छिपे दर्द की टोह लेने की भी कोशिश करेंगे। इसके बाद ही करहल जीत की रणनीति भाजपा तय करेगी।