{"_id":"6398bf3f7d94bb2810746764","slug":"mainpuri-akhilesh-yadav-mainpuri-news-agr556776588","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी सर्वे पर बोले अखिलेश: भाजपा सरकार में नए भ्रष्टाचार का जन्म, व्यापारियों का किया रहा उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी सर्वे पर बोले अखिलेश: भाजपा सरकार में नए भ्रष्टाचार का जन्म, व्यापारियों का किया रहा उत्पीड़न
Wed, 14 Dec 2022 01:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:49 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि जीएसटी जांच के नाम पर भाजपा सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। नए रूप में भ्रष्टाचार को जन्म दिया जा रहा है।
विज्ञापन
करहल में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी ने लोकसभा उपचुनाव में सपा को फिर से जिताकर एक नई ऊर्जा दी है। इसी ऊर्जा के सहारे सपा वर्ष 2024 के आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर उसका सफाया कर देगी। पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को करहल में पूर्व मंत्री सुभाष यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जीएसटी जांच के नाम पर भाजपा सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जीएसटी के बहाने अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं। नए रूप में भ्रष्टाचार को जन्म दिया जा रहा है। जीएसटी छापेमारी होने पर कई व्यापारियों ने उनको मैसेज भी भेजा था। हमने तुरंत ही इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। सपा और व्यापारियों से डरकर ही सरकार को जीएसटी छापेमारी पर रोक लगानी पड़ी है। सरकार की किसी भी उत्पीड़क दमनकारी कार्रवाई का सपा पुरजोर विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीएसटी जांच के नाम पर भाजपा सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जीएसटी के बहाने अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं। नए रूप में भ्रष्टाचार को जन्म दिया जा रहा है। जीएसटी छापेमारी होने पर कई व्यापारियों ने उनको मैसेज भी भेजा था। हमने तुरंत ही इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। सपा और व्यापारियों से डरकर ही सरकार को जीएसटी छापेमारी पर रोक लगानी पड़ी है। सरकार की किसी भी उत्पीड़क दमनकारी कार्रवाई का सपा पुरजोर विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन
आरक्षण में भेदभाव का आरोप
उन्होंने कहा कि निकायों के आरक्षण में भेदभाव किया गया है। ऐसा सरकार ने अपने लोगों को खुश करने के लिए किया है। नगर निकाय चुनाव से भारतीय जनता पार्टी भाग रही है। जनता सपा के साथ है। निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेंगे। रणनीति के तहत सपा निकायों में सिंबल पर भी चुनाव लड़ाएगी। जहां जरूरत होगी वहां बिना सिंबल के दूसरे का समर्थन भी किया जाएगा। हमारा मकसद निकाय चुनावों में सशक्त प्रदर्शन करना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू वहीं फैल रहा है। जिन निकाय क्षेत्रों में भाजपा के चेयरमैन हैं। उन्हीं क्षेत्रों में गंदगी है। सड़कों पर आवारा जानवर घूम रहे हैं। जबकि शहरों की सीमाओं में जानवर नहीं घूमने चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश ने पैदल घूमकर जताया आभार
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को मिली रिकॉर्ड जीत के बाद पहली बार करहल पहुंचे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नगर में सड़क पर पैदल घूमकर लोगों का आभार जताया। पूर्व मुख्यमंत्री से हाथ मिलाने और साथ फोटो खिंचवाने की युवाओं में होड़ रही। इसके चलते सुरक्षा कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।