फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri advocates strike

Agra News: आज दीवानी के वकील करेंगे कार्य बहिष्कार

Fri, 13 Jan 2023 07:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
mainpuri advocates strike
12एमएनपी-11-मैनपुरी बार एसोसिएशन की बैठक में बोलते अध्यक्ष सौरभ यादव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दीवानी के वकील 13 जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे। दीवानी के वकीलों ने बैठक में कलक्ट्रेट के वकीलों को समर्थन देने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में सचिव संतोष यादव ने बताया कि कलक्ट्रेट के वकील रामपाल यादव के साथ हुई घटना में तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कलक्ट्रेट के वकील आंदोलन कर रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समर्थन मांगा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि दीवानी के वकील 13 जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे। दीवानी के वकीलों द्वारा बैठक में कलक्ट्रेट के वकीलों को समर्थन देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्य बहिष्कार के निर्णय के दौरान अगर कोई अधिवक्ता काम करेगा। तो उसकी सदस्यता निरस्त कर दी जाएगी। उसको बार एसोसिएशन की कोई सुविधा भी नहीं दी जाएगी। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, जगदीश सिंह शाक्य, प्रदीप यादव, रामसेवक, चरन सिंह यादव, अशोक मिरा, रमेश यादव, इंद्रपाल कश्यप, जीतू राजपूत, शानू कठेरिया, विनीता भदौरिया, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed