{"_id":"63af21a90fd04136c62e9d3a","slug":"mainpuri-accused-of-murderous-attack-was-at-home-arrested-mainpuri-news-agr55859597","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: घर पर था जानलेवा हमला का आरोपी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: घर पर था जानलेवा हमला का आरोपी, गिरफ्तार
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि जानलेवा हमला का एक आरोपी घर पर मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मल्लामई निवासी हरवीर एक अक्तूबर को ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी गांव निवासी दुर्बीन उर्फ अनुज कुमार ने उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर भी किया था।
उक्त घटना के बाद आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी मामले में लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।