फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri 48th ranking of development works in Uttar Pradesh

मैनपुरी: विकास कार्यों की रैंकिंग में 10 पायदान फिसला जिला, 48वें स्थान पर पहुंचा

Tue, 28 Dec 2021 12:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 12:25 AM IST
सार

प्रत्येक माह विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश स्तर से जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। इस बार मैनपुरी जनपद का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। 

विज्ञापन
Mainpuri 48th ranking of development works in Uttar Pradesh
मैनपुरी विकास भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास कार्यों की रैंकिंग में लगातार दूसरी बार फिर से मैनपुरी और नीचे पहुंच गया है। प्रदेश भर के जिलों की रैंकिंग में मैनपुरी को 48वां स्थान मिला है। पिछली रैंकिंग से इस बार की रैंकिंग दस पायदान नीचे खिसक गई है। ये रैंकिंग नवंबर में कराए गए विकास कार्यों के आधार जारी हुई है। 

विज्ञापन


प्रत्येक माह विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश स्तर से जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा ये रैंकिंग जारी की जाती है। नवंबर में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर शासन ने रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें मैनपुरी को प्रदेश के 75 जिलों में 48वां स्थान मिला है। 
विज्ञापन


पिछली बार से निराशाजनक है रैंकिंग
अगर पिछली रैंकिंग पर नजर डालें तो इस बार की रैंकिंग निराशाजनक है। अक्तूबर में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जारी रैंकिंग में जिले को 38वां स्थान मिला था। ऐसे में इस बार जिला दस पायदा नीचे की ओर खिसक गया है। ये लगातार दूसरी बार है जब रैंकिंग गिरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सितंबर में कराए गए विकास कार्यों की रैंकिंग में जिले को 35वां स्थान मिला था। ऐसे में लगातार अक्तूबर और नवंबर दोनों में ही रैंकिंग की गिरी है। इसे सुधारने के लिए जिला प्रशासन को कदम उठाने होंगे। 

मंडलीय रैंकिंग में भी दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला 
जिले की रैंकिंग तो गिरी ही है वहीं मंडलीय रैंकिंग में भी मैनपुरी पिछड़ गया है। सितंबर और अक्तूबर की रैंकिंग में आगरा मंडल के चारों जिलों में से मैनपुरी टॉप पर था। लेकिन इस बार मैनपुरी दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस बार 45वें स्थान के साथ मथुरा को मंडल में पहला स्थान मिला है। 

73 बिंदुओं पर होती है समीक्षा 
मैनपुरी की रैंकिंग के लिए कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की वेबसाइट पर 73 बिंदुओं की रिपोर्ट फीड करनी होती है। इसमें सभी विभागों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी के आधार पर फीडिंग करानी होती है। इन्हीं बिंदुओं की फीडिंग की प्रगति के आधार पर ग्रेडिंग की जाती है। 

नवंबर में 52 बिंदुओं पर एक ग्रेड, दो बिंदुओं पर बी ग्रेड, सी ग्रेड में शून्य और तीन बिंदुओं पर डी ग्रेड मिला। वहीं 16 बिंदु जिले में लागू न होने के चलते उन्हें एन ग्रेड में रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed