फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: 30 lakh salary will be recovered from the sacked teacher

मैनपुरी: बर्खास्त शिक्षिका से 30 लाख के वेतन की होगी रिकवरी

Fri, 30 Dec 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: 30 lakh salary will be recovered from the sacked teacher
मैनपुरी। विकास खंड किशनी के प्राथमिक विद्यालय नगला अहिर पर तैनात जनपद कन्नौज निवासी शिक्षिका के बर्खास्तगी के आदेश के साथ ही शिक्षिका को दिए गए वेतन की रिकवरी भी की जाएगी। जिला चयन समिति ने वित्त एवं लेखाधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी किया है। शिक्षिका ने पांच साल में लगभग 30 लाख की धनराशि वेतन के रूप में प्राप्त की है।
विज्ञापन

किशनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला अहिर पर वर्ष 2018 में जनपद कन्नौज के सौरिख निवासी शिक्षिका लक्ष्मी ने नौकरी हासिल की थी। आरोप है कि शिक्षिका ने एक ही साल में दो जगह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया है। शिकायत पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल और सुनील दुबे से जांच कराई थी।
विज्ञापन

दोनों खंड शिक्षाधिकारियों ने रिपोर्ट बीएसए को सौंपते हुए बताया कि शिक्षिका की शिकायत सही पाई गई है। शिक्षिका ने एक ही साल में दो अलग-अलग कॉलेजों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। यही नहीं शिक्षिका ने समान सत्रों में ही बीए और बीएससी की डिग्री एक ही विश्वविद्यालय से लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने 15 दिसंबर को शिक्षिका का बर्खास्तगी पत्र तैयार कर जिला चयन समिति को भेजा था। जिला चयन समिति ने 28 दिसंबर को अपने आदेश में शिक्षिका के बर्खास्तगी पत्र को सही पाया। चयन समिति की सहमति के बाद बीएसए ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। अब चयन समिति ने शिक्षिका को वेतन के रूप में दी गई धनराशि की रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में चयन समिति ने वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है।
शिक्षिका पर दर्ज होगी एफआईआर
बर्खास्त शिक्षिका लक्ष्मी के विरुद्ध विभाग को गुमराह कर नौकरी हासिल करने के मामले में बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी किशनी को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि विभाग को पांच साल से शिक्षिका धोखा देकर नौकरी कर रही थी।

शिक्षिका के परिजन दे रहे धमकी
शिक्षिका की बर्खास्तगी की जानकारी समाचारपत्र में प्रकाशित होने के बाद बर्खास्त शिक्षिका के परिजन ने बीएसए कार्यालय के एक लिपिक को धमकी दी है। लिपिक ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शिक्षिका से रिकवरी का अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होते ही शिक्षिका से रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-अनिल कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed