फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri 18 lakh rupees lost in buying a cheap car FIR registered

Mainpuri: सस्ती गाड़ी खरीदने के चक्कर में गवां बैठा 18 लाख रुपये, दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 20 Dec 2022 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 01:35 PM IST
सार

मैनपुरी के युवक से गाड़ी बिक्री करने के नाम पर 18 लाख की ठगी हो गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
Mainpuri 18 lakh rupees lost in buying a cheap car FIR registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के नगला जुला निवासी एक युवक से गाड़ी बिक्री के नाम पर करीब 18 लाख रुपया की ठगी कर ली गई। जानकारी होने के बाद जब रुपया वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

ये है मामला 

कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी सुदीप चौहान ने बताया कि मित्र राजन चौहान निवासी शृंगार नगर के साथ गाड़ी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान सेक्टर 63 वहलोलपुर नोएडा निवासी धीरज यादव से संपर्क हुआ। धीरज ने उन्हें नोएडा निवासी मनोज चौहान से मिलवाया, वह गाड़ियों की बिक्री का धंधा करता था। गाड़ी खरीदने लिए मनोज से बातचीत हुई तो मई के महीने में उसे 9-9 लाख रुपया दिए।
विज्ञापन

न गाड़ी मिली, न रुपया 

17 मई को उसे कुटेशन भेजी गई, एक कुटेशन मित्र राजन को भी भेजी गई। इन लोगों द्वारा रुपये लेने के बाद भी गाड़ी नहीं दिलवाई गई। जब रुपया वापस मांगा तो टालमटोल करने लगे। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद पीड़ित सुदीप की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने मनोज और धीरज के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed