फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: 163 Sector Magistrates saw arrangements at 1756 polling places

मैनपुरी : 163 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने 1756 मतदेय स्थलों पर देखीं व्यवस्थाएं

Fri, 02 Dec 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: 163 Sector Magistrates saw arrangements at 1756 polling places
मैनपुरी। पांच दिसंबर के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रस्तावित है। इसी के चलते एक बार शुक्रवार को 163 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने 1756 मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। वे अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। दिन भर सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में पांच दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए 1756 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन सभी पर बिजली, पानी, रैंप, छाया, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत पहले ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से मतदेय स्थलों का निरीक्षण कराया जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं अब एक बार फिर शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। दिन भर सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में शामिल मतदेय स्थलों का भ्रमण करते रहे। जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर कराने के आदेश संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों को दिए गए। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट भी औचक तरीके से मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदेय स्थलों का निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा किया गया है। पहले ही सभी मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी हैं, एक बार एहतियात के तौर पर फिर से मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया गया है।
-रामजी मिश्र, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed