फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri 12 people sued for adulteration and violation of rules action taken on receipt of investigation repor

मिलावलखोरों पर शिकंजा: मिलावट और नियमों के उल्लंघन में 12 लोगों पर मुकदमा, जांच रिपोर्ट आने पर हुई कार्रवाई

Thu, 15 Dec 2022 07:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 07:08 PM IST
सार

सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य) डॉ. टीआर रावत ने बताया कि  'समय-समय पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। जांच रिपोर्ट में नमूने फेल होने और बिना लाइसेंस कारोबार करने पर 12 विक्रेताओं के विरुद्ध 13 मुकदमे दायर किए गए हैं।

विज्ञापन
Mainpuri 12 people sued for adulteration and violation of rules action taken on receipt of investigation repor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने और बिना लाइसेंस कारोबार करने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद 12 विक्रेताओं के विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय में 13 मुकदमे दायर किए गए हैं। मुकदमे दायर करने से पूर्व शासन से भी अनुमति ले ली गई है। 
विज्ञापन


नियमित निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। जांच रिपोर्ट आई तो नौ नमूने फेल हो गए। इनमें से अधिकांश नमूनों में अखाद्य रंग की मिलावट पाई गई है। अखाद्य रंग मानव शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए इन नमूनों को भी हानिकाकरक ही श्रेणी में रखा गया। इसके अलावा टीम के निरीक्षण के दौरान चार विक्रेता बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार करते मिले थे। सभी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन



शासन से अनुमति मिलने के बाद कुल 12 विक्रेताओं के विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय में 13 मुकदमे दायर किए गए हैं। इसमें से नौ नमूने मिलावट करने और चार नमूने बिना लाइसेंस कारोबार करने पर दायर किए गए हैं। एक विक्रेता के दो नमूने फेल होने पर उसके विरुद्ध दो मुकदमे दायर किए गए हैं। सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य) डॉ. टीआर रावत ने बताया कि  'समय-समय पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। जांच रिपोर्ट में नमूने फेल होने और बिना लाइसेंस कारोबार करने पर 12 विक्रेताओं के विरुद्ध 13 मुकदमे दायर किए गए हैं। अब न्यायालय ही सुनवाई के बाद इसमें कार्रवाई करेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्र ने खाया विषाक्त, मौत

इन विक्रेताओं पर दायर हुआ मुकदमा 

- अमित राठौर, बागवान मैनपुरी, सॉस में अखाद्य रंग की मिलावट। 
- हरवेंद्र बौद्घ, चांदेश्वर रोड मैनपुरी, आइस कैंडी में रंग की अधिकता। 
- मनोज कुमार, करहल, जेबी नमकीन में अखाद्य रंग की मिलावट। 
- ज्ञानेश कुमार, अग्रवाल मैनपुरी, दीवानी नमकीन में अखाद्य रंग की मिलावट। 
- अर्पित चौहान, ताहरपुर घिरोर, सरसों के तेल में सिंथेटिक रंग की मिलावट। 
- अर्पित चौहान, ताहरपुर घिरोर, सरसों के तेल में सिंथेटिक रंग की मिलावट। 
- सिंधु अरोरा, पंजाबी कॉलोनी मैनपुरी, राजश्री में गैंबियर की मिलावट। 
- रौनक जैन, करहल, जेबी रंग में अखाद्य रंग की मिलावट। 
- विजय कुमार, करहल रोड मैनपुरी, कलश नमकीन में अखाद्य रंग की मिलावट। 
- सुधीर पांडेय, कमलपुर, बिना लाइसेंस के कारोबार। 
- रणवीर सिंह चौहान, जासमई, बिना लाइसेंस कारोबार। 
- सचिन जैन, कुरावली, बिना लाइसेंस कारोबार। 
- बबलू यादव, महोलीखेड़ा, बिना लाइसेंस कारोबार। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed