फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Main exam forms to be filled by March 10

10 मार्च तक भरे जाएंगे मुख्य परीक्षा के फार्म

Wed, 02 Mar 2022 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Main exam forms to be filled by March 10
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा का फॉर्म दो से 10 मार्च तक भरा जाएगा। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (संस्थागत और व्यक्तिगत) छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरना है। बीएससी, बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय व तृतीय वर्ष (संस्थागत) छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय (संस्थागत एवं व्यक्तिगत) और एमएससी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (संस्थागत) के साथ इन पाठ्यक्रमों के पूर्व छात्र-छात्राओं के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोली जा रही है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या संबंधित कॉलेज के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरवा सकते हैं।
विज्ञापन

स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर परीक्षा होनी है। इनके परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख सात मार्च निर्धारित की गई है। पहले आखिरी तारीख 26 फरवरी थी, इसे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed