फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maids Steal Jewellery Worth Lakhs from Houses During Wedding Events in Agra

Agra Crime: नौकरानियों ने उड़ाए लाखों के गहने....मौका मिलते ही फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 08 Dec 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 09:05 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नौकरानियों ने घर में चोरी कर डाली। दोनों वारदात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Maids Steal Jewellery Worth Lakhs from Houses During Wedding Events in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा और जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में घरों में काम करने वाली नौकरानियों ने गहने चोरी कर लिए। चोरी के बारे में पता चलने पर लौटाने के बहाने बनाती रहीं मगर दिए नहीं। शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन


सुभाष नगर, फेस-2 निवासी राजीव चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र की शादी थी। उनके घर पर गीता और प्रीती नाम की दो बहनें घर का काम करती थीं। वह अपने साथ अपनी 15 वर्षीय बेटी को लाती थीं। 28 नवंबर को हल्दी एवं मेहंदी का कार्यक्रम था। परिजन समारोह में व्यस्त थे। इस दौरान मौका देखकर गीता, प्रीती अपनी बेटी निशा के साथ ने अलमारी में रखे लाखों के गहने चोरी कर लिए। एक रिश्तेदार ने टोका तो उन्होंने कहा कि साहब ने कहा है कि यह सामान संभालकर रख देना। इसके बाद लेकर फरार हो गईं।
विज्ञापन


चोरी के बारे में पता चलने पर उनसे गहनों की मांग की तो लौटाने का वादा करती रहीं। इसके बाद बोल दिया कि बेटी अपने साथ लेकर चली गई। वहीं शकुंतला नगर गढ़ी भदौरिया निवासी रोहित आर्य ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि 28 नवंबर को उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि सुबह 9.30 बजे फ्रिज के ऊपर मंगल सूत्र और दो सोने की अंगूठी रखी थीं। जिसमें से एक अंगूठी सोने की गायब हैं। सुबह नौकरानी कुसुम घर में काम करने आई थी। उसके अलावा कोई भी घर नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed