{"_id":"5f8b318f8ebc3eefbc77ec56","slug":"mahila-kasganj-news-agr464167795","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार संकल्पित- प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार संकल्पित- प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
कासगंज में मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं, आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्त?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार सदैव प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पूरे सप्ताह इसी क्रम में जागरूकता कार्यक्रम संचालित होंगे। यह बातें प्रभारी मंत्री ने जागरूकता कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर कहीं।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लंबन के लिए आज से शुरू हुआ मिशन शक्ति अभियान 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा। विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि मातृशक्ति की सेवा और सम्मान परम आवश्यक है।
नारी सशक्तिकरण हेतु नामित नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कानून बहुत हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी है। यही जागरूकता पैदा करने के लिए 7 दिन तक अभियान चलेगा। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, एसडीएम रविंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।