{"_id":"5faad4908ebc3e8cba6c47ed","slug":"mahila-help-desk-inspection-by-asp-kasganj-news-agr467573915","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी को पूरी ताकत देने में दिखाएं गंभीरता-एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी को पूरी ताकत देने में दिखाएं गंभीरता-एएसपी
विज्ञापन
कासगंज। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कासगंज कोतवाली में पहुंच महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाएं देखीं। यहां उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीरता और संजीदगी दिखाएं।
एएसपी आदित्य वर्मा मंगलवार को सदर कोतवाली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली प्रभारी से महिला हेल्प डेस्क के तहत प्राप्त हो रहीं शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी लीं। कहा कि मिशन शक्ति के तहत आधी आबादी को और सशक्त बनाने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।
एएसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मियों से जानकारी ली। उसके बाद सीसीटीएनएस कक्ष में ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। कहा कि कोतवाली पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क को और भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कर प्राथमिकता से निस्तारण करा सकती हैं। सभी कोतवाली और थानों में महिला हेल्पडेस्क स्थापित है।