{"_id":"6085573f8ebc3e591e5b7ffc","slug":"mahavir-jayanti-celebrated-by-worshiping-in-homes-mainpuri-news-agr489788345","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में ही पूजा कर मनाई महावीर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में ही पूजा कर मनाई महावीर जयंती
विज्ञापन
महावीर जयंती पर घरों में पूजा-अर्चना करते लोग।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना कर्फ्यू के चलते रविवार को महावीर जयंती घरों में ही मनाई गई। भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं और युवतियों ने घरों में रंगोली बनाई। भगवान महावीर के संदेश जिओ और जीने दो को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
कोरोना कर्फ्यू के चलते इस बार परंपरागत तरीके से निकाली जाने वाली भगवान महावीर की रथयात्रा नहीं निकाली गई। सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन के चलते जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर की जयंती घरों में ही मनाई। धार्मिक रीति-रिवाज के साथ घरों में भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की गई। घरों में ही भगवान महावीर के भजन गाए गए। महावीर जयंती पर इस बार जैन मंदिर की बजाए घरों में ही महिलाओं और युवतियों ने रंगोली भी बनाई।
पूजा-अर्चना करके जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर के संदेश जिओ और जीने दो को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर सराउग्यान के महामंत्री विशाल जैन जौली ने बताया इस बार कोरोना कर्फ्यू के चलते रथयात्रा नहीं निकाली गई है। मंदिरों में कार्यक्रम भी नहीं हुए हैं। समाज के लोगों ने घरों में ही भगवान महावीर की पूजा-अर्चना करके उनके संदेश जिओ और जीने दो को जीवन में पालन करने का संकल्प लिया है।