{"_id":"5e330c5d8ebc3e4b6475e798","slug":"mahatma-gandhi-bapu-mainpuri-news-agr427176266","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दिवस के रूप में ऐसे बनाई बापू की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दिवस के रूप में ऐसे बनाई बापू की पुण्यतिथि
विज्ञापन
30एमएनपी-37-कुरावली में गांधी जी की पुण्यतिथि पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को जिलेभर में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्तंभ पर अफसरों ने श्रद्धांजलि देकर शहीदों को याद किया।
कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर बृहस्पतिवार सुबह एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी.राम, अधिकारी और कर्मचारियों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसपी ने कहा कि हमारे अनेक वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की परवाह न कर देश को आजाद कराने के लिए तमाम प्रताड़ना झेलीं। अनेकों वीर सपूतों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी शहादत दी, आज भी हमारे तमाम वीर सैनिक देश की सरहदों की रक्षा, एकता-अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर रहे हैं।
एसडीएम सदर रजनीकांत, डिप्टी कलेक्टर प्रेम प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीके मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मंयक शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम रहे। वहीं सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कर्मचारियों को कुष्ठरोग के खत्म करने की शपथ दिलाई गई। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. संजीव राव एसीएमओ डॉ. राजीव राय, डॉ. जीडी सिंह, रवींद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा स्कूलों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया
कुरावली। गल्ला मंडी में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कामरेड महबूब के नेतृत्व में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कामरेड महबूब ने महात्मा गांधी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। धीर सिंह, रामपाल, गौतम, करू,ि महेश, पीके, विनोद कुमार, डोरीलाल, दिलीप कुमार, अवधेश कुमार, राजू, शिवाकांत, ओमवीर सिंह आदि मैजूद रहे।