फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahashivratri is being celebrated in india today

महाशिवरात्रि मनाने को लेकर कन्फ्यूज हैं तो पढ़ें ये खबर, साथ में पूजन की विधि भी

Tue, 13 Feb 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन Updated Tue, 13 Feb 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri is being celebrated in india today
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म में मान्यता है कि चतुर्दशी के दिन मध्यरात्रि के समय भगवान महादेव का शिवलिंग के रूप में अवतार हुआ। इस बार 13 और 14 फरवरी की मध्यरात्रि में चतुर्दशी तिथि का योग बन रहा है। ऐसे में इन दोनों ही दिन महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

 
ज्योतिषाचार्य पंडित रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर्व शिवभक्तों के लिए अमृत सिद्धि योग साथ लेकर आ रहा है। इस योग में शिव उपासकों के घर में सुख-शांति व धन-धान्य की वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया 13 फरवरी की रात्रि 10 बजकर 36 मिनट पर चतुर्दशी तिथि आ रही है जो 14 फरवरी मध्यरात्रि 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। सार संहिता में उल्लेख है मध्यरात्रि चतुर्दशी को महादेव का शिवलिंग अवतार है। इस बार दो दिन ये योग बन रहा है ऐसे में दो दिन महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोकामना पूर्ति के लिए

Mahashivratri is being celebrated in india today
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत रामगोपाल गोस्वामी ने बताया कि चार पहर की आरती करने वाले शिवभक्त 13 को महाशिवरात्रि पर्व मनाएंगे। पंडित अजय तैलंग ने बताया फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
 
इस वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत पर्व 13 और 14 फरवरी दोनों दिन किया जा सकता है। जिन लोगों को विवाह में अड़चन आ रही हो वो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाएं। 

धन प्राप्ति के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। मनोकामना पूर्ति के लिए शिवरात्रि पर 21 बेलपत्रों पर चंदन से ओम नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed