फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahashivratri celebration, bum bum bhole

शिवमय हुआ माहौल, बम-बम भोले के गूंज रहे जयकारे

Sun, 27 Feb 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri celebration, bum bum bhole
कासगंज सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर कांवड़ भरने ट्रैक्टर से पहुंचे कांवड़िए - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। महाशिवरात्रि पर्व से पहले जिले का पूरा माहौल शिवमय हो गया है। लहरा गंगाघाट से लेकर शहर की सड़कों तक सिर्फ जत्थे ही जत्थे नजर आ रहे हैं। गंगाघाट की ओर आने-जाने वाले कांवड़ियों की कतार लगातार चल रही है। तीर्थनगरी और गंगाघाट का नजारा श्रद्धा के सैलाब जैसा है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में पिछले आठ दिन से कांवड़ मेला चल रहा है। शनिवार की रात्रि को बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाघाटों पर पहुंच चुके थे। जो सुबह होते ही अपनी कांवड़ भरकर गंतव्य की ओर चलने लगे। श्रद्धालुओं की जितनी भीड़ जल लेकर घाट से मुख्य सड़क की ओर आ रही थी, उससे कई गुना ज्यादा भीड़ गंगाघाट की ओर बढ़ रही थी। श्रद्धालुओं ने गंगाघाट से लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूरी पर वाहन ख़ड़े किए। घाट के बाद जब शिवभक्तों की भीड़ सड़क पर उमड़ने लगी तो दोपहर तक सिर्फ जत्थे ही जत्थे नजर आ रहे थे। हाथों में कांवड़, साथ चल रहे वाहनों पर लगे डीजे पर बजते भोले के गीत शिवभक्तों को आनंदित कर रहे थे। जोश और उत्साह में शिवभक्त बम बम भोले की जयकार कर रहे थे।
विज्ञापन

आकर्षक सज्जा का सामान खरीदने को लगी कांवड़ियों की भीड़
कासगंज। शिवभक्त कांवड़िए अपनी-अपनी कांवड़ को आकर्षक बनाने के लिए साज सज्जा करते रहे। साज-सज्जा का सामान खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ आलम देखा गया। लहरा गंगाघाट पर गंगाजल भरने से पहले कांवड़ को दुल्हन की तरह सजाकर आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसरिया नजर आईं कई टोलियां
कासगंज। लहरा गंगाघाट से कांवड़ भरकर निकलने वाली टोलियों में कई टोलियां ऐसी नजर आईं जो केसरिया कपड़े पहने हुए थीं। यह टोलियां भी कांवड़ मेले में आकर्षण का केंद्र बन रहीं थीं। बाजारों में होकर ये टोलियां गुजरतीं तो लोग इनको देखने के लिए रुक जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed