फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharana Pratap's procession started with bravery, courage and self-respect.

Agra News: शौर्य, साहस और स्वाभिमान के साथ निकली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

Sun, 10 May 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's procession started with bravery, courage and self-respect.
महाराणा प्रताप शोभायात्रा
आगरा। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शमसाबाद मार्ग केसरिया रंग में रंगा नजर आया। महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति की ओर से राजपुर चुंगी क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें उमड़ी भीड़ ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शुरू होकर शमसाबाद रोड स्थित जीएल फार्म हाउस पर गई। यात्रा में ऊंट-घोड़े, बैंड-बाजे और जयकारों के बीच महाराणा प्रताप का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अरिदमन सिंह ने कहा कि यह शोभायात्रा न केवल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है, बल्कि इसने समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और शौर्य की भावना को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन

वहीं, राजपुर चुंगी से लेकर टीवी टावर तक पूरे मार्ग में व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार और संरक्षक पप्पू राघव के निर्देशन में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। मौके पर पूर्व विधायक राम प्रताप चौहान, दिनेश प्रताप सिंह, प्रदीप भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, धनवीर सिंह तोमर, विजय सिंह तोमर, मुनेंद्र जादौन, ब्रजमोहन तोमर, ललित रघुवंशी, डॉ. राकेश, अशोक भदौरिया, जीपी ठाकुर, गजेंद्र परमार, देवेंद्र धाकरे, चंद्रभान, दिगंबर सिंह धाकरे और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप शोभायात्रा

महाराणा प्रताप शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed