फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maharana pratap birthday celebration in agra

देश के सच्चे सपूत थे महाराणा प्रताप

Tue, 10 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 10 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
maharana pratap birthday celebration in agra
महाराण्‍ाा प्रताप जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति ने महाराणा की जयंती पर फतेहाबाद रोड स्थित ताज व्यू चौराहे से शोभायात्रा निकाली। इसमें महाराणा के शौर्य, त्याग के साथ देवी-देवता, सहित सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां भी रहीं। कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। संचालन गजेंद्र सिंह परमार ने किया। समिति अध्यक्ष विजय सिंह तोमर, विधायक धर्मपाल सिंह, भंवर सिंह चौहान, डा. राजेंद्र सिंह, बाबा हरदेव सिंह रहे।
विज्ञापन


तीर्थ से कम नहीं है हल्दी घाटी की मिट्टी
स्वतंत्रता के लिए जंगलों में रहे और घास की रोटी खाने की स्थिति में भी मुगलों की अधीनता नहीं स्वीकारने वाले महाराणा प्रताप जैसे योद्धा सदियों में जन्म लेते हैं। ऐसे पराक्रमी की युद्धभूमि हल्दीघाटी किसी तीर्थ से कम नहीं है। कलक्ट्रेट चौराहा स्थित रेस्टोरेंट में भारत विकास परिषद समुत्थान की ओर से महाराणा की 476वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने ये विचार रखे। ब्रज प्रदेश के प्रकल्प सचिव देवेश सिंह परिहार ने युवाओं से वहां जाकर हल्दी घाटी की मिट्टी को नमन करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतापपुरा चौराहे पर महाराणा की प्रतिमा लगाने की भी मांग की। अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, राजीव शर्मा, अनीता परिहार, रेनू शर्मा, सारिका रानी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


शिवसेना ने मनाई जयंती
महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर बालूगंज स्थित नेताजी की टाल पर शिवसैनिक एकत्रित हुए। जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने महाराणा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवसैनिकों को हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प दिलाते हुए प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। मंडल पर्यवेक्षक चुन्ना पांडेय, रश्मि वर्मा, रचना श्रीवास्तव, सुरेश प्रजापति, प्रशांत दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराणा से राष्ट्रभक्ति सीखें युवा
डा. बीआरए विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कुंजबिहारी द्विवेदी ने कहा कि महाराणा प्रताप पर देश को नाज है, युवा उनसे प्रेरणा लें। विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेश धाकरे, डा. अमित शर्मा, देवेश शर्मा, नीरा ने भी विचार रखे।  

बाइक रैली निकाल मनाई जयंती
क्षत्रिय महासभा ताजगंज ने बाइक रैली निकाली। उद्घाटन पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह ने किया। केसरिया झंडा लिए युवाओं ने महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे लगाए। सभा अध्यक्ष हरीशंकर जसावत, डा. मनोज परिहार, मेजर राजीव ठाकुर, आशीष सैंगर रहे।


महाराणा के आदर्श प्रेरणाश्रोत
अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा ने न्यू लायर्स कालोनी में संगोष्ठी कर महाराणा को महान योद्धा बताया। अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह धाकरे ने कहा कि महाराणा आदर्श प्रेरणा हैं। रामप्रकाश सिंह धाकरे, अजय सिकरवार, रंजीत सिंह, रामभरन तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed