फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharaja Surajmal took every section of society along with him.

Agra News: समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले महाराजा सूरजमल

Fri, 13 Feb 2026 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Surajmal took every section of society along with him.
किरावली। अखिल भारतीय जाट महासभा ने कस्बा स्थित शांति देवी महाविद्यालय में शुक्रवार को महाराजा सूरजमल का 319वां जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल की वीरता के किस्सों को याद किया। कहा कि महाराजा सूरजमल समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले। जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने महाराजा सूरजमल को महान निर्माता बताया।
विज्ञापन

युवा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निर्मल चाहर, महानगर अध्यक्ष वंदना सिंह आदि ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा आगरा किले के समक्ष लगवाने की मांग की है। साथ ही महाराजा सूरजमल, महाराजा जवाहर सिंह, बीर गोकुला, राजा महेंद्र प्रताप, राजाराम जाट आदि के नाम पर पार्कों और मार्गों के नाम रखें जाने की भी मांग की। मंडल उपाध्यक्ष डॉ. रुपेश चौधरी, महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर, फौरन सिंह इंदौलिया, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, लक्ष्मी देवी और सीमा चौहान आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed