फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahant Yogi Nivrittai fast at Anandi Bhairav temple continued for second day in Agra

Agra News: अनशन पर महंत, बोले- जब तक चोर पकड़ा नहीं जाता अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे; पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 16 Oct 2024 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 10:29 AM IST
सार

आगरा में मंहत का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बोले- जब तक चोर पकड़ा नहीं जाता अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Mahant Yogi Nivrittai fast at Anandi Bhairav temple continued for second day in Agra
up police - फोटो : istock

विस्तार

ताजनगरी आगरा के नगला बूढ़ी स्थित आनंदी भैरव मंदिर में महंत योगी निवृताई का अनशन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। उन्होंने आरोप है कि घटना के बाद से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वह अपने स्तर से चोर का पता कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर का सुराग लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के दौरान 10 अक्तूबर को भागवताचार्य की मंडली में शामिल होकर एक युवक चोरी कर ले गया था। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोर अब तक नहीं पकड़ा गया है। इस पर महंत योगी निवृताई ने सोमवार को अन्न जल का त्याग कर दिया। उनका कहना है कि जब तक चोर नहीं पकड़ा जाता, वह अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को उनसे मिलने कोई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। महंत का कहना है कि वह मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के प्रयास में लगे हैं। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में कुछ सुराग मिले हैं। आरोपी ऑटो से सामान ले जाने के बाद आईएसबीटी से बस में सवार हुआ था। पुलिस टीम लगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed