फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahant arrested for killing his wife in vrindavan

वृंदावन में हत्या का खुलासा: बच्चा पैदा न होने पर लड़ती थी पत्नी, महंत ने पैरों में ईंटें बांध कुएं में फेंककर मार डाला

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

वृंदावन में महिला का शव 29 जून को कुएं से बरामद हुआ था। उसके पैरों में ईंटें बंधी हुई थीं। मृतका के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  
 

विज्ञापन
mahant arrested for killing his wife in vrindavan
पति ने की थी पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में रंगजी के बड़ा बगीचा स्थित वेंकटेश मंदिर छोटा खटला के महंत की पत्नी की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महंत ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि महंत ने ही पत्नी के पैरों में ईंटें बांधी और कुएं में धकेल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संत ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि शादी के 14 साल हो गए थे। पत्नी के कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस बात को लेकर वह आए दिन झगड़ा करती रहती थी। इस पर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन

28 जून को लापता हुई थी महिला

28 जून को वेंकटेश मंदिर के महंत नारायन प्रपन्नाचार्य उर्फ नवीन की पत्नी वैजयंती शर्मा सुबह अचानक लापता हो गई थी। महंत ने पत्नी के लापता होने की शिकायत थाने में की थी। अगले दिन दोपहर मंदिर परिसर में स्थित कुएं में वैजयंती का शव पड़ा मिला था। पैरों में ईंटें बंधी होने के बाद मामला संदिग्ध दिखने पर पुलिस जांच में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के पटना में है मायका 

वैजयंती शर्मा का मायका बिहार के पटना जिले में है। आरोपी पति नवीन भी बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है। वह यहां वेंकटेश मंदिर रंगजी का बड़ा बगीचा छोटा खटला आश्रम में रहता है। इस संबंध में मृतका के पिता जनार्दन शर्मा ने आरोपी नवीन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। 

पुलिस ने मृतका के पति नवीन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। सख्ती बरतने पर वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शनिवार रात मुकदमा लिखने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed