फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahamrityunjay and Gayatri Mantra recitation in jails on the instructions of the Prison Minister

मंत्रों से बदलेगी बंदियों की मनोदशा: कारागार मंत्री के निर्देश पर जेलों में महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र पाठ की शुरुआत

Fri, 08 Apr 2022 11:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 11:28 PM IST
सार

जेलों में बंद बंदी अब सुबह और शाम को महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र सुनेंगे। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो गई। 

विज्ञापन
Mahamrityunjay and Gayatri Mantra recitation in jails on the instructions of the Prison Minister
कारागार और होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की जेलों में बंदियों का व्यवहार और मनोदशा बदलने के लिए महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र का पाठ शुक्रवार से शुरू करा दिया गया है। सुबह की दिनचर्या शुरू होने से पहले और शाम को सोने से पहले पब्लिक एड्रेस सिस्टम से पाठ सुनाया जा रहा है। इससे बंदी भी आनंदित होने लगे हैं।

विज्ञापन


प्रभारी डीआईजी जेल वीके सिंह ने बताया कि कारागार और होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल में बंदियों में बदलाव के लिए नई व्यवस्था की है। उन्होंने बंदियों को गायत्री मंत्र का पाठ या महामृत्युंजय मंत्र सुनाने के निर्देश दिए हैं। इस पर आगरा की केंद्रीय और जिला जेल में गायत्री मंत्र का पाठ सुनाया जा रहा है। सुबह तकरीबन 5:30 बजे बैरक खुल जाती हैं। 

विज्ञापन

सुबह और शाम को होता है मंत्रों का पाठ 

इस दौरान ही पाठ सुनाया जाता है। वहीं शाम को छह बजे बैरक बंद की जाती है। सोने से पहले बंदियों को पाठ सुनाया जाता है। इसके पीछे मकसद बंदियों का व्यवहार बदलना है, जिससे जेल से बाहर जाने के बाद वो अपना जीवन सुधार सकेंगे। उनकी मनोदशा भी बदल सकेगी। वह अन्य लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा की जेलों में 4700 से अधिक बंदी

आगरा की केंद्रीय जेल में 1700 और जिला जेल में तीन हजार से अधिक बंदी हैं। बंदियों के जीवन में सुधार के लिए समय-समय पर रोजगारपरक कोर्स भी चलाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed