फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahakumbh Stampede News Jostling In Crowd Women And Children Falling Witnessed By Devotee

Mahakumbh Stampede: धक्का लगा और सब गिर गए...पर जान बच गई; आगरा के श्रद्धालु की आंखों देखी

Thu, 30 Jan 2025 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 08:22 AM IST
सार

Mahakumbh Stampede News: आगरा के कुंभ स्नान के लिए गए श्रद्धालुओं ने बताया कि हादसे के दौरान काफी डर गए थे। धक्का-मुक्की में सांस लेना मुश्किल हो रहा था। महिलाएं और बच्चे गिर जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede News Jostling In Crowd Women And Children Falling Witnessed By Devotee
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : सुंदरम

विस्तार

आगरा से कुंभ स्नान के लिए गए श्रद्धालु ने बताया कि संगम में स्नान के लिए मंगलवार रात जा रहे थे। अचानक लोग इधर-उधर भागने लगे। धक्का लग रहा था। सब गिरने लगे। हम लोग किसी तरह पीछे भाग सके और जान बच गई। घाट से दूर पहुंचने पर राहत मिली। यह दृश्य याद कर डर लगने लगता है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना निवासी अभय सिंह चाैहान ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे को करीब से देखा। उनकी आस्था तो कम नहीं हुई, लेकिन वह काफी डर गए थे। बुधवार को आगरा के लिए चल दिए। ऐसे ही कई परिवार माैनी अमावस्या स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे थे। कई ने अभी जाने का कार्यक्रम बना रखा है।
विज्ञापन




 

अभय सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में अमर उजाला को बताया कि वह सोमवार रात को माैसेरे भाई सूर्य प्रताप चाैहान के साथ महाकुंभ के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह वहां पहुंचने पर रैन बसेरे में आराम किया। शाम को घूमने के लिए निकल गए। रात तकरीबन 1:30 बजे संगम के घाट पर जा रहे थे। तभी अचानक शोर सुनाई देने लगा।

 

लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे। भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। किसी तरह वह घाटों से दूर आ गए। बाद में पता चला कि हादसा हो गया है, कई लोग दब गए हैं। बाद में पुलिस अधिकारी पहुंच गए। वह स्थिति सामान्य होने पर देखने गए तो चारों तरफ लोगों का सामान बिखरा पड़ा था। बुधवार को स्नान करने के बाद आगरा के लिए चल दिए।



 
विज्ञापन

पुलिस, सेना ने मोर्चा संभाला
अंश गर्ग ने बताया कि मैं महाकुंभ के सेक्टर 5, ओल्ड जीटी रोड पर हूं। सरकार ने सभी इंतजाम पूरे किए हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस और सेना ने मोर्चा संभाल रखा है। अनुमान से अधिक भीड़ के कारण पीने के पानी और दूध की समस्या हो रही है। हादसे के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


 

बाकी जगह स्थिति सामान्य
श्री मन: कामेश्वर मंदिर मठ के प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि संगम तट पर दिक्कत हुई थी। बाकी सभी जगह पर स्थिति सामान्य है। लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उनके निर्देशों का पालन करें। लोग भी कहीं आ जा सकते हैं।


 

आश्रम के घाट पर ही स्नान किया
पुरा गोवर्धन निवासी गुड़िया का कहना है कि मौनी अमावस्या पर स्नान करने कि लिए हम मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पता चला कि डेढ़ बजे संगम घाट पर हादसा हुआ है। पहले संगम घाट पर जाना चाहते थे, लेकिन हादसे के बाद आश्रम के पास के घाट पर ही स्नान कर लिया।

 

नहीं मिल रहे फोन
आगरा से गए लोगों के परिजन बुधवार को पूरे दिन फोन लगाते रहे। मगर, कई बार नेटवर्क की समस्या होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा था। लोगों का कई-कई बार काॅल लगाने के बाद संपर्क हो पा रहा था। कुछ लोगों ने पुलिस से भी संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed