{"_id":"6a8a13dc3611b66db80daf2b","slug":"mahadev-won-the-match-thanks-to-vishnus-lethal-bowling-agra-news-c-365-1-sagr1044-109458-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विष्णु की घातक गेंदबाजी से महादेव ने जीत लिया मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विष्णु की घातक गेंदबाजी से महादेव ने जीत लिया मैच
Sun, 23 Aug 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित मान्या क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में महादेव बुल्स ने हाउस ऑफ क्रिकेट को 34 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसमें विष्णु कटारा की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव बुल्स ने 20 ओवर में 158 रन बनाए। महादेव बुल्स की पारी में विशी गुप्ता ने 30 गेंद पर 37 रन, अधीर बघेल ने 28 गेंद पर 27 रन बनाए। पवन रावत ने आठ गेंदों पर नाबाद 22 रन की तेज पारी खेली। कप्तान विष्णु कटारा ने 12 गेंदों पर 17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कप्तान विष्णु कटारा ने चार ओवर में सिर्फ छह रन देकर चार विकेट चटकाकर हाउस ऑफ क्रिकेट की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। नितिन यादव, प्रियांशु परेवा ने दो-दो और दयाशंकर राजपूत ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाउस ऑफ क्रिकेट की टीम की शुरुआत खराब रही। मनवीर तोमर ने सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 30 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान प्राग्यवर्धन राठौर ने 21 रन बनाए लेकिन दोनों की पारियां टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। हाउस ऑफ क्रिकेट 124 रन पर ऑलआउट हो गई।