फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maha Shivaratri: after 48 years to become a rare sum

महाशिवरात्रि: 48 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग

Mon, 16 Feb 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 16 Feb 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 1967 के बाद इस बार महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुलर्भ योग बन रहा है। इस दिन शुक्र और गुरु उच्च राशि में रहेंगे। बुध चंद्र की युति मकर राशि में रहेगी। मंगल मित्र राशि मीन में रहेगा। यह योग सभी राशियों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है। बटेश्वर में महाशिवरात्रि पर चारों पहर जागरण होगा। शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पारासर ने बताया कि 1967 में शिवरात्रि पर गुरु और शुक्र उच्च राशि में थे। 48 साल बाद एक बार फिर दोनों ग्रह शिवरात्रि के मौके पर 17 फरवरी को उच्च राशि में होंगे। यह योग सभी राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। राशि के अनुसार शिव का पूजन करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर मेष राशि वाले आक का पुष्प शिव को अर्पित करें। वृषभ राशि वाले जल मिश्रित दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। मिथुन राशि वाले तीन वेलपत्र चढ़ाएं। कर्क राशि वाले चंदन से पूजन करें। सिंह राशि वाले शाम को शिव के समक्ष घी का दीपक जलाएं। कन्या राशि वाले बेलपत्र चढ़ाएं। तुला राशि वाले शिव को माखन मिश्री भोग लगाएं। वृश्चिक राशि वाले कच्चा दूध चढ़ाएं। धनु राशि वाले बेलपत्र और पुष्प चढ़ाएं। मकर राशि वाले सफेद पुष्प चढ़ाएं। कुंभ राशि वाले केसर युक्त दूध अर्पित करें। मीन राशि वाले चावल और चंदन चढ़ाएं तो शिव प्रसन्न होंगे।
विज्ञापन

--------
महाशिवरात्रि पर बटेश्वर में चारों पहर भगवान शिव का जागरण होगा। इसमें शामिल होने और शिव का अभिषेक करने वालों के मनोरथ पूरे होते है। उनके पापों का क्षय होता है। इस दिन बटेश्वर में बड़ी संख्या में भक्त कांवर चढ़ाने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                    - जयप्रकाश गोस्वामी, पुजारी मंदिर ब्रह्मलाल, बटेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed