फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Magistrate inquiry against two officers of Food Safety Department in agra

लखनऊ लैब में पास छैना के नमूने कोलकाता में फेल, दो अफसर फंसे, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

Mon, 10 Aug 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2020 12:05 AM IST
सार

  • व्यापारी का आरोप है विजिलेंस जांच से बचने को नमूने बदल कर फेल कराए गए।

विज्ञापन
Magistrate inquiry against two officers of Food Safety Department in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ लैब में पास हो चुके छैना के नमूने कोलकाता की लैब में फेल हो गए। आगरा में जिस व्यापारी की दुकान से नमूने लिए गए, उसने आरोप लगाया है कि नमूने बदले गए हैं। इस पर मंडलीय संयुक्त खाद्य आयुक्त व खाद्य अधिकारी के विरुद्ध मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। इससे पहले दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विजिलेंस जांच चल रही है। आरोप है विजिलेंस जांच से बचने को नमूने बदल कर फेल कराए गए।

विज्ञापन


मां भगवती इंटरप्राइजेज के मालिक पप्पू कुशवाह की फर्म पर 30 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन संयुक्त आयुक्त खाद्य अजय जैसवाल और क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्वेता सैनी ने छापा मारा। श्री कृष्णा छैना पाउडर के छह नमूने भरे। व्यापारी ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि पैसे ऐंठने के लिए उसे नमूने फेल कराने और जेल भेजने का डर दिखाया।
विज्ञापन



पप्पू ने बताया कि तत्कालीन डीएम एनजी रवि कुमार को साक्ष्य प्रस्तुत किए। डीएम ने जांच कराई। आरोप सही मिलने पर दोनों अधिकारियों को यहां से हटा दिया गया और उनके विरुद्ध विजिलेंस जांच शुरू हो गई। उधर, लखनऊ लैब भेजे नमूने भी जांच में सही निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

कुछ माह बाद विभागीय अधिकारियों ने दोबारा नमूने जांच के लिए कोलकाता लैब भेजे, वहां नमूने फेल हो गए। व्यापारी ने फिर अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह से मदद मांगी। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामला भेजा। नमूने बदलने की जांच और कार्यालय में रखे सुरक्षित नमूनों की दोबारा जांच की मांग की। इस मामले में शासन के निर्देश पर खाद्य आयुक्त ने एडीएम सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी जांच

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध पहले से जांच लंबित है। नमूनों की दोबारा जांच होगी। जांच के बाद खाद्य आयुक्त को कार्रवाई के लिए संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed