फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mafphia

Firozabad: शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, फ्लैट, मकान, दुकानें और खेत कुर्क

Sat, 06 Aug 2022 06:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 06:31 AM IST
सार

आरोपी का उसायनी स्थित खेत, दो प्लाट, सिटी सेंटर स्थित दो फ्लैट, एक मकान और छह दुकानें कुर्क की हैं। अब यह संपत्ति राज्य सरकार की हो गई है।

विज्ञापन
mafphia
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के टूंडला में शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर शराब माफिया के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने मुनादी कराते हुए माफिया की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्ति में खेत, दो प्लाट, दो फ्लैट, एक मकान और छह दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन


एसडीएम आदेश सागर के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ नगर के स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर पर पहुंचे। जहां उन्होंने मुनादी कराते हुए बताया कि 25 जुलाई 2022 को डीएम रवि रंजन ने नगर के सिटी सेंटर निवासी शराब माफिया सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खा यादव की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


आरोपी की जमीन पर संचालित हो रही यूनियन बैंक को लेकर एसडीएम ने बताया कि आरोपी की भूमि जिसका किराया पहले वह लेता था अब राज्य सरकार के खाते में जमा होगा। आरोपी का उसायनी स्थित खेत, दो प्लाट, सिटी सेंटर स्थित दो फ्लैट, एक मकान और छह दुकानें कुर्क की हैं। अब यह संपत्ति राज्य सरकार की हो गई है। इसकी खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ 89 लाख रुपये की संपत्ति की जब्त

उसायनी में खेत 0.298 हेक्टेअर जिसकी कीमत 28 लाख 31 हजार रुपये है। उसायनी स्थित दो प्लाट कीमत 83 लाख सात हजार रुपये व सिटी सेंटर स्थित फ्लैट नंबर 15 व 17 की कीमत 24 लाख आठ हजार रुपये, सिटी सेंटर स्थित छह दुकानें कीमत एक करोड़ 28 लाख 31 हजार रुपये है। अचल संपत्ति की कुल कीमत एक करोड़ 89 लाख, सात हजार रुपये है। जब्तीकरण सहित कुल संपत्ति एक करोड़ 89 लाख 39 हजार रुपये है।

14 मुकदमे हैं दर्ज

आरोपी शराब माफिया सुखवीर उर्फ सुक्खा यादव पर वर्ष 1999 से अब तक विविध थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। पांच मुकदमे थाना मक्खनपुर में एक मथुरा के थाना सदर में व आठ मुकदमे थाना टूंडला में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed