फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Madrasa Board applications can be filled online till 30th November

Agra News: 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे मदरसा बोर्ड के आवेदन

Thu, 02 Nov 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Board applications can be filled online till 30th November
कासगंज। मदरसा बोर्ड ने वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी हैं। परीक्षा के आवेदन करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।मदरसा बोर्ड से मुंशी मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं। जिले के 11 मदरसों के छात्र-छात्राएं वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए बोर्ड ने अपना पोर्टल खोल दिया है। आवेदन करने के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित शुल्क देना होगा। यह शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में 18 नवंबर तक जमा किया जाएगा। आवेदन 30 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। मदरसा के प्रधानाचार्य को आवेदन पत्रों को 2 दिसबंर तक नियमानुसार लॉक करना होगा। वहीं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी परीक्षा आवेदन फार्मा को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर संदेहास्पद डाटा को सम्मलित करते हुुए लॉक करेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया कि मदरसों को जिस स्तर की मान्यता प्राप्त है उसी स्तर के आवेदन फार्म ऑनलाइन भरेंगे। निर्धारित शुल्क ट्रेजरी चालान के मान्यता निर्धारित लेखाशीर्षक से जमा करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed