फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Madhya Pradesh's Syed Dawood was funding from Canada, warrant issued

Agra News: मध्य प्रदेश का सैयद दाऊद कनाडा से कर रहा था फंडिंग, वारंट जारी

Mon, 21 Jul 2025 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh's Syed Dawood was funding from Canada, warrant issued
आगरा। सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों का अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना मध्य प्रदेश निवासी सैयद दाऊद अहमद है। वह कनाडा से पूरा सिंडिकेट संचालित करता है। वह गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा के खाते में पैसा भेजता था। आयशा इस रकम को गिरोह के सदस्यों को मुहैया कराती थी। पुलिस ने सैयद दाऊद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए हैं। उसे भारत लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कार्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली के अब्दुल रहमान सहित दो अन्य लोगों के भी गैर जमानती वारंट जारी कराए गए हैं। मुकदमे में संगठित अपराध की धारा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

मार्च में सदर क्षेत्र से लापता हुईं दो बहनों को पुलिस ने कोलकाता की मुस्लिम बस्ती से बरामद किया था। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों से 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दस दिन की कस्टडी रिमांड ली। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर गिरोह के बारे में पड़ताल करने में जुटी है। इस दाैरान पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आई आयशा मध्य प्रदेश के गांधी नगर निवासी सैयद दाऊद अहमद के संपर्क में थी। दाऊद उसके खाते में रकम भेजता था। हवाला की मदद लेने के बजाय वह खातों में रकम भेजा करता था। आयशा के संपर्क में देश में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सदस्य रहते थे। उन्हें आयशा रकम मुहैया कराती थी, जिससे उनके रहने, खाने-पीने का इंतजाम होता था। इन लोगों के वीडियो दाऊद को भेजे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठित गिरोह की तरह धर्मांतरण कराया जा रहा था। पुलिस टीमों को जानकारी मिली है कि गिरोह को फंडिंग अकेले कनाडा से नहीं बल्कि अमेरिका, दुबई से भी हो रही थी। सैयद दाऊद का रेड कार्नर नोटिस जारी कराने के बाद प्रत्यर्पण के प्रयास किए जाएंगे। अन्य लोगों के भी रेड काॅर्नर नोटिस जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अलग-अलग टीमें पड़ताल में लगी हैं।

-------------

दिल्ली के तीन और लोगों की पहचान
पुलिस की पड़ताल में दिल्ली निवासी मनोज उर्फ मुस्तफा का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान, नेहा व एक अन्य का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अब्दुल रहमान व नेहा के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कराए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। उनके पकड़े जाने के बाद गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारी भी सामने आएंगी।
----------------


अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी
- आयशा उर्फ एसबी कृष्णा - गोवा
- अली हसन उर्फ शेखर राॅय - कोलकाता
- ओसामा - कोलकाता
- रहमान कुरैशी - आगरा
- अब्बू तालिब - खालापार, मुजफ्फरनगर
- अबुर रहमान - देहरादून
- मोहम्मद अली - जयपुर, राजस्थान
- जुनैद कुरैशी - जयपुर
- मुस्तफा उर्फ मनोज - दिल्ली
- मोहम्मद अली - जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed