फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav said  Ramji's temple has been built now issue is Radhe Radhe in Mainpuri

UP: मैनपुरी में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- रामजी का मंदिर बन गया, अब मुद्दा राधे-राधे का है

Mon, 15 Apr 2024 08:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 08:44 PM IST
सार

मैनपुरी आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav said  Ramji's temple has been built now issue is Radhe Radhe in Mainpuri
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सोमवार शाम को पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो बन गया है, अब मुद्दा राधे-राधे का है। उन्होंने मथुरा में भव्य मंदिर बनवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस और विरोधी दल सनातन संस्कृति को गाली देते हैं। भाजपा ने सनातन संस्कृति के संरक्षण का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल अयोध्या में राम मंदिर बनवाया बल्कि अरब में भी मंदिर बनवा दिया। उन्होंने देरी से आने के लिए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक अलग पहचान बनाई। वहीं उत्तर प्रदेश ने दूसरी बार भाजपा को बहुमत में लाकर इतिहास रच दिया। राम और कृष्ण को याद करते हुए उन्होंने कहा जो लोग कहते थे कि राम और कृष्ण कपोल कल्पनाएं हैं आज वह चुप हैं। नासा भी मान रहा है कि रामसेतु और समुद्र में डूबी द्वारिका उनके होने का प्रमाण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं यादव बंधुओं के बीच आया हूं। जहां भी अन्याय हुआ लोग यादवों की तरफ देखते रहते हैं। जब-जब अन्याय हुआ है भगवान श्रीकृष्ण ने अंत किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले उत्तर प्रदेश में लूट फरेब से मानवता कराह रही थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश बदल गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम ने चित्रकूट में अपना लंबा समय बिताया। भगवान श्रीकृष्ण भी शिक्षा लेने उज्जैन गए थे। आज चित्रकूट और उज्जैन का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर मारा
केंद्रीय कार्यालय पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले आतंकवाद और घुसपैठ को ठिकाने लगाया। इसके बाद पाकिस्तान को घर में घुसकर ये साबित कर दिया कि भारत माता का शेर जवाब दे सकता है। इतना ही नहीं दूसरे कार्यकाल में 370 हटाने का काम किया। विरोधी कितनी भी गाली दे लें, लेकिन जनता सब जान चुकी है।


परिवारवाद भी विपक्षियों को घेरा
सीएम ने कहा कि लोग कुर्सी के चक्कर में पागल हो जाते हैं। वह चाहते हैं कि वह हटें तो उनकी पत्नी को गद्दी मिल जाए, पत्नी हटे तो बेटे को मिल जाए। एक ही घर में सारे पद लोग लेना चाहते हैं। राजा महाराजा का जमाना चला गया है अब लोकतंत्र है। भाजपा अब सभी को मौका देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed