फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Made women and girls aware about laws

Agra News: महिलाओं और बालिकाओं को कानूनों के संबंध में किया जागरूक

Mon, 01 Jul 2024 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Made women and girls aware about laws
कासगंज। ऑपरेशन जागृति फेज 2 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की जागरूकता के लिए जिले की कई स्थानों पर अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग व यूनीसेफ की टीम ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया और कानून की जानकारियां दीं। छावनी गांव में रैली निकाली गई। जिसमें इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ढोलना अजयवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का दुर्पयोग न हो। लिव इन रिलेशनशिप के लिए महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। वहीं साइबर हिंसा के बारे में भी जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं से कहा कि पुलिस उनकी सेवा के लिए तत्पर हैं। किसी भी तरह के उत्पीडऩ की घटना होने पर तत्काल सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान सपना देवी, बीडीसी कांतिचंद्र, आशाराम यादव, वीपी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा भैंसोरा बुजुर्ग, थाना सोरोंजी के गावं बरौंदा एवं कैंड़ी, सहावर के गांव बोंदर व सादिकपुर, अमांपुर के बीनपुर कलां, पटियाली के ककराला सहित अन्य थाना क्षेत्रों के गांव में जागरूक किया गया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed