फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Made the broom a weapon... started a war against dirt

Agra News: झाड़ू को बनाया हथियार... गंदगी के खिलाफ छेड़ दी जंग

Mon, 29 Dec 2025 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Made the broom a weapon... started a war against dirt
खेरागढ़,फोटोएक कदम स्वच्छता की ओर, युवाओं ने बनाया दलबदल दी गढ़ी खानपुर की तस्वीर
खेरागढ़(आगरा)। देश का भविष्य बदलने की ताकत युवाओं के हाथों में है। युवा ठान लें तो कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसी तस्वीर ग्राम पंचायत खानपुर के मजरा गढ़ी में देखने को मिली। यहां की पहचान गंदगी, उफनती नालियां बन गई थीं। रास्तों से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया, तब गांव के युवाओं ने पंचायत की व्यवस्था का इंतजार छोड़ खुद ही मोर्चा संभाल लिया। झाड़ू को हथियार बनाकर गंदगी के खिलाफ जंग छेड़ दी।
विज्ञापन

गांव गढ़ी खानपुर में संगठन की पहल करने वाले उदय राजपूत ने बताया कि 10 दिसंबर को गांव के सभी जागरूक युवाओं ने बैठक कर एक स्वर में निर्णय लिया। एक कदम स्वच्छता की ओर नाम से संगठन बनाकर गंदगी के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। संगठन से जुड़े करीब 50 युवाओं ने हाथों में फावड़ा, झाड़ू उठाई और गांव के मुख्य मार्गों, गलियों व जाम नालियों की सफाई का शुरू कर दी। इससे गांव की तस्वीर बदल गई।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सफाई के लिए कोई सुनवाई नहीं हुई, तो खुद आगे बढ़ने का निर्णय लिया। टीम में सोनू लोधी, रामू, निरंजन सिंह,राजेश कुमार,लोकेश कुमार, प्रेम सिंह,नरेश कुमार,सुरेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार,ज्ञानेन्द्र आदि शामिल है। अब खानपुर में गंदगी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण बुजुर्ग रेवती लाल और दीवान सिंह का कहना है कि युवाओं ने जो काम किया है, वह काबिले-तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रविवार गांव में सामूहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा। गांव के देवस्थलों की सफाई, चंदा एकत्र कर जगह-जगह कूड़ेदान लगाने और भविष्य में आने वाली समस्याओं का मिल-जुलकर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed