फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Made obscene video calls to young man, threatened him

Agra News: युवक को किए अश्लील वीडियो कॉल, दी धमकी

Fri, 05 Jan 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jan 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Made obscene video calls to young man, threatened him
युवक को किए अश्लील वीडियो कॉल, दी धमकी
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर मांगे तीन लाख, छेड़छाड़ का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को पहले तो महिला ने अश्लील वीडियो कॉल किए। फोन मैसेज आदि कर अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये की मांग रख दी। मना करने पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। परेशान युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर स्थिति से अवगत कराया। एसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

औंछा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक अजय कुमार ने शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि कस्बा की रहने वाली एक महिला जिसका चाल चलन ठीक नहीं है। वह आए दिन भाई विनय कुमार को वीडियो कॉल करती है। महिला वीडियो काॅल में अश्लील हरकतें करती है। ऑडियो कॉल कर भाई से अश्लील बातें भी करती है। अब भाई को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये की मांग कर रही है। जब देने से मना कर दिया तो उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। कहती है कि अगर बात नहीं मानी तो मुकदमा दर्ज करा देगी। शिकायतकर्ता ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग, बातचीत का ब्यौरा, ऑडियो कॉल आदि भी उपलब्ध कराए हैं। मामले में एसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed