{"_id":"6533414a9fc0ff33fd03a863","slug":"made-a-maid-after-marriage-woman-told-about-such-act-of-her-in-laws-police-are-surprised-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी के बाद बना दिया नौकरानी, विवाहिता ने बताई ससुराल वालों की ऐसी करतूत; पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी के बाद बना दिया नौकरानी, विवाहिता ने बताई ससुराल वालों की ऐसी करतूत; पुलिस भी हैरान
Sat, 21 Oct 2023 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Oct 2023 08:41 AM IST
सार
जिस घर में लाल जोड़ा पहनकर रानी बनने के सपने देखकर आई विवाहिता को उस समय गहरा धक्का लगा जब ससुराल वालों ने उसे नौकरानी बना दिया। पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। जब मायके से पैसे नहीं मिले तो कामवाली को हटा कर उसे सभी कामों की जिम्मेदारी दे दी गई।
विज्ञापन
woman crime,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में नकद कम मिला तो दहेज लोभियों ने बहु को घर की नौकरानी बना दिया। विरोध पर पति व ससुराल वाले मिलकर मारपीट करते रहे। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया। पीड़िता की तहरीर पर ताजगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 11 महीने पहले मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी ईशान माथुर से उसकी शादी हुई थी। दो दिन बाद ही पति व अन्य ससुराल वाले शादी में नकद कम मिलने पर 10 लाख रुपयों की मांग करने लगे। शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही घर में लगी काम करने वाली को हटा दिया।
ये है आरोप
पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने नौकरानी की तरह काम कराया। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद