{"_id":"5d4b14928ebc3e6d107491fd","slug":"madarsa-portel-agra-news-agr399987849","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर लॉक न होने पर पांच मदरसे होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर लॉक न होने पर पांच मदरसे होंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश के कुछ जिलों में मदरसों में अनियमितताएं मिली थी। कुछ मदरसे पोर्टल पर लॉक नहीं थे। इसको लेकर शासन ने सूची भेजी थी। भेजी गई 15 की सूची में पांच मदरसा लॉक न करने पर उन्हें पोर्टल से डिलीट कर दिया गया है। अब इन मदरसों को बंद कराया जाएगा।
जिले के 15 मदरसा पोर्टल पर अपलोड नहीं थे। यह भी जानकारी नहीं थी, यह कहां पंजीकृत हैं। इसको लेकर शासन ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से 15 मदरसों की सूची भेजकर जानकारी मांगी थी कि यह कहां पंजीकृत है? और अब तक लॉक क्यों नहीं हुए? इसको लेकर जांच कराई गई। जांच में सभी मदरसे पंजीकृत तो निकले लेकिन पोर्टल पर लॉक नहीं थे। इस पर सभी से उनका ब्योरा मांगा गया। इस पर 10 मदरसा संचालकों ने ब्योरा दे दिया लेकिन पांच मदरसा संचालकों ने सूचना नहीं दी। इस पर विभाग ने उन्हें डिलीट कर दिया गया। ऐसे में अब जिला प्रशासन इन मदरसों का पंजीकरण निरस्त कर बंद कराएगा।
एक आधुनिकीकृत भी शामिल
शासन द्वारा भेजी गई सूची में एक आधुनिकीकृत मदरसा भी शामिल था। वह भी पोर्टल पर लॉक नहीं किया था। जबकि प्रतिमाह शासन द्वारा शिक्षकों को अनुदान मिल रहा था।
विज्ञापन
शासन द्वारा सूची भेजी गई थी। पड़ताल कराने के बाद दस मदरसा को पोर्टल पर लॉक कर दिया गया। वहीं पांच को डिलीट कर दिया गया।
अबुल कलाम, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी