फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   madarsa, feeding, udiys

यू-डायस पर फीडिंग न होने पर मांगी मदरसों की सूची

Thu, 18 Jul 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
madarsa, feeding, udiys
एटा। मदरसों की यू-डायस पर फीडिंग न होने को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। इसे लेकर निदेशालय से जिले में संचालित मदरसों की सूची मांगी गई है। उन्होंने एक नाम से चल रहे दो मदरसों की जानकारी ली है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग की मानें तो जिले में 58 मदरसा संचालित है। इनमें से नौ मदरसा आधुनिकीकृत है। यहां शासन द्वारा प्रत्येक मदरसा के तीन शिक्षकों का वेतन दिया जाता है, लेकिन यह मदरसा यू डायस पर छात्रों का विवरण अपलोड नहीं कर रहे थे। इसके साथ ही एक नाम से दो मदरसा संचालित मिले। इसको लेकर निदेशालय ने सोमवार को अल्पसंख्यक विभाग को एक पत्र भेजकर जिले में मदरसों के साथ छात्रों का विवरण मांगा। पत्र मिलने के बाद विभाग जिले में मदरसों का विवरण खोजने में जुटा है। सूत्रों की माने तो अलीगंज क्षेत्र में एक ही नाम से दो मदरसा संचालित है।
विज्ञापन

विभाग के पास नही छात्रों का विवरण
जिले में अल्पसंख्यक विभाग के पास मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों का विवरण नहीं है। इस खबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने मदरसा संचालकों को नोटिस जारी कर छात्रों का विवरण मांग था। अब तक चार मदरसा संचालकों ने ही विभाग को विवरण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यू-डायस पर फीडिंग नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर निदेशालय से पत्र आया है। जिले में 58 मदरसा पंजीकृत है। इनमें से कितने मदरसा संचालित हैं। इसकी जांच की जा रही है।
अबुल कलाम, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed