फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mad youth entered house and attacked woman with knife on her chest and hand In Agra

UP: फेसबुक की महिला मित्र ने किया ब्लॉक... तो सिरफिरे ने घर में घुसकर चाकू से किया हमला, दहशत में परिवार

Thu, 14 Dec 2023 09:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Dec 2023 09:59 AM IST
सार

आगरा में फेसबुक की महिला मित्र ने ब्लॉक किया तो सिरफिरे ने घर में घुसकर चाकू से हमला बोल दिया। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
mad youth entered house and attacked woman with knife on her chest and hand In Agra
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर एक महिला के सीने और हाथ पर चाकू से प्रहार किया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो युवक ने खुद को भी चाकू से जख्मी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


महिला के पति ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वो लखनऊ गए थे। पत्नी, दो बच्चे और 70 वर्षीय पिता घर में थे। शाम को पत्नी कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। तभी राजपुरी चुंगी का मनोज घर में घुस आया। उसके हाथ में चाकू था। पत्नी पर चाकू से प्रहार करने लगा। दोनों के बीच गुत्थमगुत्था हुई। 
विज्ञापन


इसी बीच मनोज ने चाकू से पत्नी के सीने और हाथ पर प्रहार किए। वह घायल हो गईं। शोर सुनकर पिता आ गए। उन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन मनोज ने उन पर भी हमला किया। हाथ में चाकू लगने से वो घायल हो गए। बाजार से भाई घर आया। यह देखकर आरोपी ने खुद पर चाकू से प्रहार कर लिया। वह खुद घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को मिली जमानत

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, घर में घुसकर हमला बोलने की धारा में केस दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की महिला से पहचान फेसबुक पर हुई थी। वह मैसेज करने लगा। इस पर महिला ने उसे ब्लॉक कर दिया। वह घर आकर धमकी देने लगा। शादी की जिद करता था। इससे परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। परिजन का कहना था कि पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed