फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Machine installed in SN's OPD now X-ray will be done in three minutes Charges are just Rs. 120

Agra: एसएन की ओपीडी में लगी मशीन, अब तीन मिनट में हो जाएगा एक्सरे; शुल्क महज 120 रुपये

Thu, 26 Dec 2024 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 11:25 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में एडवांस ऑटोमैटिक डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू हो गई है। अब महज तीन मिनट में एक्सरे मिल जाएगा। इसका शुल्क 120 रुपये है।
 

विज्ञापन
Machine installed in SN's OPD now X-ray will be done in three minutes Charges are just Rs. 120
एडवांस ऑटोमैटिक डिजिटल एक्सरे मशीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर ऑटोमैटिक डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन शुरू हो गया। यह सबसे आधुनिक मशीन है। इसमें तीन मिनट में ही एक्सरे हो जाएगा। एक्सरे का शुल्क 120 रुपये है।
विज्ञापन


एसएन के रेडियो डायग्नोस्टिक विभागाध्यक्ष डॉ. हरी सिंह ने बताया कि ओपीडी में औसतन रोजाना 150 मरीज आते हैं। इस मशीन में संबंधित हिस्से का एक्सरे करने के लिए मशीन स्वत: ही सक्रिय हो जाएगी। सामान्य मशीन से 10 से 15 मिनट लगता है। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एक्सरे के लिए मरीजों को तारीख लेकर नहीं जाना पड़ेगा। रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मशीन करीब 1.20 करोड़ रुपये की है। निजी केंद्रों पर इस मशीन से एक्सरे का शुल्क 400-500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed