Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Gama Devi Temple Jyoti will be developed with Rs 1.46 crore.

Agra News: मां गमा देवी मंदिर ज्योंति का 1.46 करोड़ से होगा विकास

Thu, 06 Nov 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Maa Gama Devi Temple Jyoti will be developed with Rs 1.46 crore.
मैनपुरी। कस्बा ज्योंति स्थित मां गमा देवी मंदिर के दिन बहुरने जा रहे हैं। पर्यटन विभाग ने मंदिर का विकास कराने का निर्णय लिया है। मंदिर के विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर 1.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कस्बा ज्योंति के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास से जिले में धार्मिक स्थलों का लगातार विकास किया जा रहा है। कस्बा ज्योंति के लोगों ने कस्बा स्थित मां गमा देवी मंदिर के विकास के लिए पर्यटन मंत्री से मांग की थी। पर्यटन मंत्री ने यहां के लोगों को भरोसा दिया था कि वे मां गमा देवी मंदिर का पर्यटन विकास कराएंगे। उनके प्रयास से 6 अक्तूबर 2025 को मां गमा देवी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के तहत प्रस्ताव भेजा था। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने गठित आगणन के अनुसार 155.65 लाख की धनराशि प्रेषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा। संजीव कुमार श्रीवास्तव उप सचिव, उत्तर प्रदेश शासन ने निदेशक पर्यटन विभाग को पत्र जारी कर धनराशि स्वीकृत करने की जानकारी दी। शासन ने मां गमा देवी मंदिर के विकास के लिए 146.56 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड काे कार्यदायी संस्था किया नामित
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को मां गमा देवी मंदिर ज्योंति में पर्यटन विकास कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। 146.56 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि जल्द ही यहां विकास कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed